Home चर्चा में सतनामी समाज के 16 गवां परिक्षेत्र का नया गठन, सामाजिक एकता पर...

सतनामी समाज के 16 गवां परिक्षेत्र का नया गठन, सामाजिक एकता पर दिया जोर

14
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
नया रायपुर में आयोजित बैठक में विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि हुए शामिल, संगठन को मजबूत बनाने का लिया गया निर्णय
आरंग ग्राम रिको, सेक्टर-6, नया रायपुर में सतनामी समाज के 16 गवां परिक्षेत्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक एकता, समरसता और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए गठन को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर 16 गवां परिक्षेत्र के अध्यक्ष रामजी घिदौड़े, ग्राम खपरी, सेक्टर-32 की उपस्थिति में विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में सरपंच संघ अध्यक्ष, नया रायपुर हेमकुमार मारकंडे, आरंग जनपद सभापति प्रतिनिधि दीवाकर जांगड़े, जिला पंचायत रायपुर प्रतिनिधि सुजीत घिदौड़े, सरपंच प्रतिनिधि चिंचा सुनील डहरिया, ग्राम रिको सरपंच प्रतिनिधि विजय मारकंडे, नवागांव (खुर्द) के सरपंच प्रतिनिधि कैलाश आडिल, सरपंच तांदुल कौशल बंजारे, जनपद सदस्य आरंग वीरेंद्र गोलू हिरवानी तथा अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष गैंद लाल ढीढ़ी सहित बुधरु मारकंडे, अशोक मारकंडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मारवन कुर्रे, भूखन घिदौड़े, बेदराम टंडन, संतोष बंजारे, पुरण बारले, सुरेश ढीढ़ी, गणेश बांधे, बसंत रात्रे, भारत टंडन, कार्तिक कौशल, रवि बांधे, कुंभकरण जांगड़े, शंकर मतवाले, भानुप्रताप कोशले, रामखेलावन बंजारे, कोमल टंडन, संनत गिलहरे, धनश्याम बंजारे, लालबहादुर चेलक, अजीत कोशले, राजेश कुरे, संतोष जोशी, इतवारी नारंग, सोनू राम जांगड़े, छन्नू कोशले, अंकित रात्रे, राहुल जांगड़े एवं अनुसूचित जाति मंडल महामंत्री नरेंद्र रात्रे उपस्थित रहे।
बैठक में रिको, सेंध, चिचा, बरौदा, कयाबांधा, झांझ, कोटरा भाठा, पलौद, कुहेरा, नवागांव (खुर्द), छतौना, कुटेनी, तांदुल, नवागांव (ख) और खपरी सहित विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में समाज के लोगों ने सामाजिक समरसता एवं एकता को बढ़ावा देने, संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज द्वारा निर्धारित नियमों को लागू करने की दिशा में मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही समाज के लोगों को एकजुट कर सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here