Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून: उत्तर व बस्तर संभाग में भारी बारिश और...

छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून: उत्तर व बस्तर संभाग में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी

6
0

रायपुर –

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रीय है, जिसके चलते अधिकतर क्षेत्रों में बारिश की गतिविधि जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में अगले 24 घंटे के लिए भारी वर्षा से बाढ़ की संभावना जताई है. आज प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ अंधड़, व्रजपात की संभावना है. एक-दो क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है, जिसका मुख्य क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ और बस्तर संभाग के जिले रहने की संभावना है.

पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून गतिविधियां प्रदेश में सक्रिय रही. सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद, जशपुर और सुकमा जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान अंबिकापुर में 29.2 डिग्री और सबसे कम तापमान 21.2 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here