Home छत्तीसगढ़ जन्मदिन पर बड़ा झटका: ED ने भूपेश बघेल के बेटे को किया...

जन्मदिन पर बड़ा झटका: ED ने भूपेश बघेल के बेटे को किया गिरफ्तार।

15
0

रायपुर-

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी शुक्रवार सुबह से जारी है। इस दौरान बड़ी खबर यह सामने आई है कि उनके बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने हिरासत में लिया है। आज चैतन्य का जन्मदिन भी है।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की इस कार्रवाई के बाद भूपेश बघेल के घर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

इस कार्रवाई की जानकारी खुद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के ज़रिए दी। उन्होंने लिखा— “ईडी आ गई है। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है।” वहीं, जैसे ही चैतन्य को हिरासत में लिए जाने की खबर फैली, उनके समर्थकों ने घर के बाहर जुटकर नारेबाजी शुरू कर दी।

पहले भी जन्मदिन पर हुई थी कार्रवाई
भूपेश बघेल के पूर्व मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा ने बताया कि इससे पहले भी जब ईडी ने छापा मारा था, तब वह दिन भूपेश बघेल का जन्मदिन था। और अब उसी तरह आज उनके बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर फिर से ईडी की कार्रवाई हो रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here