Home चर्चा में बस्तर सेवक मंडल के द्वारा लामकेर में किसान पाठशाला का आयोजन

बस्तर सेवक मंडल के द्वारा लामकेर में किसान पाठशाला का आयोजन

9
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा 

बस्तर। बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत लामकेर में BRLF के माध्यम से बस्तर सेवक मंडल द्वारा हाई इक्पेक्ट मेगा वाटर सेड परियोजना के तहत PRA सहभागिता ग्रामीण मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित की गई । जिसमें ग्राम के कार्ययोजना एवं सामाजिक मानचित्र संसाधन मानचित्र मौसमी मानचित्र बनाया गया साथ ही किसान पाठशाला का भी आयोजन किया गया था कृषि विशेषज्ञ सुनील कुमार ठाकुर ने किसानों को बताया की कम लागत से देसी जुगाड़ से जैविक खाद बनाने,दवा बनाने की विधि एवं तैयार खाद का उपयोग करने किसानों को जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना और उन्हें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान करना है। इन योजनाओं के माध्यम से सरकार किसानों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करती है, जैसे कि वित्तीय सहायता, बीज और उर्वरक की व्यवस्था, सिंचाई की सुविधा, और फसलों के लिए बीमा कवर।श्री ठाकुर ने बताया कि किसान अपना निजी भूमि में भूमि सुधार कार्य बंजर भूमि को खेती योग्य बनाने डबरी निर्माण, कुआँ निर्माण एवं अन्य जल संचयन संरचनाओं से सिंचाई सुविधाएँ बागवानी,पौधा रोपण और कृषि वानिकी के माध्यम से आजीविका में सुधार नाडेप कम्पोस्ट टैंक, पानी टंकी के निर्माण के द्वारा जैविक खेती में सहयोग एवं पर्यावरण को फायदा पहुँचाने जैसे बहुत से योजनाओं के बारे में बताया। विशेषकर मछली पालन करने वाले किसानों से कहा की कम लागत में छोटी सी डबरी का निर्माण कर ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमा सकते है।
सरपंच लक्ष्मण कश्यप ने कहा की ग्राम में प्रत्येक पारा में समस्या पंजी बनाया गया है जिसमें पारा की समस्या एवं कार्य योजना ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड में वार्ड पंच द्वारा एंट्री किया जाता है जिसे ग्राम सभा में उस समस्या का निराकरण किया जाता है सरपंच जी का यह पहल काफ़ी सराहनीय है।


इस कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ सुनील ठाकुर कृषि विस्तार अधिकारी बसंत टोप्पो,लामकेर सरपंच लक्ष्मण कश्यप उप सरपंच शम्भूनाथ सचिव जगदीश कश्यप ,सीआरपी प्रेमसागर ठाकुर,लक्ष्मण बघेल,रोजगार सहायक कमलू ग्राम सभा अध्यक्ष , ग्राम संगठन अध्यक्ष रतना सेठिया पशु सखी दौना दिवान, पंचगण ग्राम संगठन अध्यक्ष सचिव स्व सहायता समूह सदस्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता मितानिन आँगन बाड़ी कार्यकर्त्ता आदि उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here