Home कोरबा आरक्षक भर्ती शिकायतों के लिए कोरबा पुलिस 12 से 14 दिसंबर तक...

आरक्षक भर्ती शिकायतों के लिए कोरबा पुलिस 12 से 14 दिसंबर तक लगाएगी विशेष हेल्प डेस्क

101
0

कोरबा:

जिला पुलिस कोरबा द्वारा आरक्षक भर्ती परिणामों से संबंधित अभ्यर्थियों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष हेल्प डेस्क का आयोजन 12, 13 एवं 14 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। यह हेल्प डेस्क जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा में संचालित होगा।

अभ्यर्थियों की अधिकतम सुविधा सुनिश्चित करने हेतु हेल्प डेस्क को दो शिफ्टों में चलाया जाएगा—

प्रातः 10:30 बजे से 12:30 बजे तक

दोपहर 3:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक

कोरबा जिले के सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर अपनी शिकायतें या शंकाएँ हेल्प डेस्क में दर्ज कराएं, ताकि उनका शीघ्र समाधान हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here