Home चर्चा में ब्राह्मण समाज का होली मिलन सम्पन्न अनेक निर्णय भी पारित

ब्राह्मण समाज का होली मिलन सम्पन्न अनेक निर्णय भी पारित

26
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू 

आरंग. ब्राह्मण समाज का होली मिलन आपसी सदभाव व भाईचारा के साथ सादगी पूर्वक ग़ुलाल का टीका व मिठाई बाट कर बडो के आशीर्वाद नगाड़ा व फाग गीत के साथ सम्पपन हुआ


इस सम्बन्ध में सचिव तिलक शर्मा नें जानकारी देते हुए बताया कि आगामी माह अप्रेल में भगवान परशुराम जयंती कों भी प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी अभिषेक पूजन शोभायात्रा भोजन के साथ मनाया जायेगा. साथ ही ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रदुमन शर्मा नें राजपुरोहित के रूप मुकेश शर्मा कों ग़ुलाल लगाकर सम्मानित किया उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों नें ताली बजाकर उनका अभिनन्दन भी किया. अब कोई भी व्यक्ति राजपुरोहित प्रतिनिधि के रूप में नही होगा
इसके साथ ब्राह्मण समाज नें स्पष्ट किया है कि समाज की कोई अन्य संस्था ,समिति या परिषद नहीं है और न ही ब्राह्मण समाज ऐसी किसी समिती परिषद का गठन चाहता है,यदि इस संबंध में कोई भी व्यक्ति विशेष समिति परिषद का गठन निर्माण करती है तो समाज उनका सहयोग नहीं करेंगी केवल आरंग ब्राह्मण समाज ही प्रमुख इकाई होंगी जो सभी प्रकार के त्यौहार व्रत आदि कि जानकारी समय समय पर प्रकाशित करती रहेंगी। विगत वर्ष परशुराम पुरोहित परिषद का गठन हुआ था जिसे उपस्थित सदस्यों के बहुमत के साथ भंग कर उसका विलय ब्राह्मण समाज में कर दिया गया है इसके साथ सूरज शर्मा का पुरोहित परिषद से निलंबन का प्रकाशन जो कहा गया था वह तथ्यहीन भ्रामक व अनैतिक है क्योंकि भंग परिषद कों किसी भी व्यक्ति कों पुनः संचालन का अधिकार ही नहीं है


इस बैठक में अध्यक्ष प्रदुम शर्मा सचिव तिलक शर्मा कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा सहसचिव सूरज शर्मा
संदीप मिश्रा, मानिक मिश्रा राकेश शर्मा ,सुरेश शर्मा,वीरेंद्र शुक्ला, शशांक शर्मा,निलेश शुक्ला, नरेश चौबे ,हरीश दीवान मुकेश शर्मा ,भानु शर्मा, जीतेन्द्र शुक्ला,अभिषेक तिवारी,चंद्रेश तिवारी, संजय शुक्ला ,जितेंद्र शुक्ला, रमेश तिवारी, संतोष पाण्डेय,शैलेन्द्र चौबे,आकाश शर्मा,पुरुषोत्तम जोशी, अजय शुक्ला उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here