योगेन्द्र राठौर/बिलासपुर –
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में के दौरान छत से नीचे गिरने से प्रेमी की मौत हो गई। 21 अप्रैल को चिरंजीव पांडे (23) और गरिमा सिंह (23) अभिलाषा परिसर के 3 मंजिला छत पर मौजूद थे, जहां देर रात दोनों ने शराब पी और रेलिंग पर हाथ पकड़कर बैठे थे। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से गिर पड़े।
मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। नीचे गिरते ही दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। बॉयफ्रेंड दर्द से कराहते हुए चिल्लाने लगा। वहीं गर्लफ्रेंड भी रोने लगी। कुछ ही देर में दोनों की आवाज बंद हो गई थी। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह लोगों को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। लड़की के कमर और रीढ़ की हड्डी टूटी है।
3 साल से था अफेयर
जांच में पता चला है कि, दोनों के बीच पिछले 3 साल से अफेयर था। चिरंजीव पांडे (23) शुभम कॉम्प्लेक्स परिसर के पास रहता था और चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करता था। इसके साथ ही जोमेटो में डिलीवरी ब्वॉय का भी काम करता था, जबकि गरिमा शादी डॉट काम में काम करती थी।
सुबह तक खून से लथपथ पड़े थे दोनों
घटना 21 अप्रैल की रात की है। दोनों अभिलाषा परिसर के EWS कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 34 के छत पर मौजूद थे, तभी रात 3 बजे हादसा हुआ। दोनों खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। लड़के की सिर फटने से जान चली गई। जबकि लड़की बुरी तरह से घायल होकर बेहोश पड़ी थी।
देर रात होने के कारण कोई उनके चीखने चिल्लाने की आवाज नहीं सुन पाया। सुबह 6 बजे के आसपास लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गर्लफ्रेंड बोली- बॉयफ्रेंड को बचाने के चक्कर में गिरे
पुलिस इस घटना को पहले आत्महत्या मान रही थी, लेकिन लड़की ने होश में आने के बाद पूरी बात बताई। लड़की ने पुलिस को बयान दिया कि बॉयफ्रेंड शराब के नशे में लड़खड़ा रहा था। वह छत से गिर रहा था, जिसे बचाने के चक्कर में दोनों तीन मंजिला मकान से नीचे गिर गए।
गर्लफ्रेंड की कमर और रीढ़ की हड्डी टूटी
इस हादसे में गर्लफ्रेंड गरिमा सिंह (23) की कमर और रीढ़ की हड्डी टूट गई है, जिसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार अब गरिमा नहीं चल पाएगी। वहीं इस मामले में SSP रजनेश सिंह ने बताया कि ये आत्महत्या नहीं घटना है। इसकी जांच की जा रही है।








