Home चर्चा में पलारी में सर्व यादव समाज की बड़ी बैठक सम्पन्न, समाजहित के लिए...

पलारी में सर्व यादव समाज की बड़ी बैठक सम्पन्न, समाजहित के लिए युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील

11
0
22 मई से गूंजेगा “यादव प्रीमियर लीग”, प्रतिभावानों का होगा भव्य सम्मान
जिला संवादाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। स्थानीय गायत्री मंदिर प्रांगण में आयोजित सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ की बैठक ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में युवाओं की भारी उपस्थिति ने समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती का परिचय दिया। कार्यक्रम में समाजहित, संगठन विस्तार, शिक्षा, युवा नेतृत्व और आगामी आयोजनों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि सर्व यादव समाज प्रांताध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि समाज की असली शक्ति युवा हैं और समाज को आगे बढ़ाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष संतोष यदु ने कहा कि शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। युवा यदि संगठित होकर कार्य करें तो समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
युवा जिलाध्यक्ष उमेश यदु ने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए बताया कि 22 मई से यादव प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में क्षेत्रभर के युवा खिलाड़ी और प्रतिभावान छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
कार्यक्रम का संचालन लोकेश यदु ने किया, जबकि बैठक युवा ब्लॉक अध्यक्ष गौतम यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। प्रदेश युवा संगठन मंत्री प्रशांत यादव ने युवाओं को सामाजिक एवं जनहित कार्यों की जिम्मेदारियां सौंपते हुए समाज को नई दिशा देने का संदेश दिया।
सामाजिक कार्यकर्ता मन्नू लाल यादव ने कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब युवा एकजुट होकर समाजहित में कार्य करें। बैठक में सामाजिक समरसता, भाईचारा और आपसी सहयोग बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम के अंत में केजराम यादव ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कृष्णकुमार यादव, कमलेश्वर यदु, दिलेश्वर यादव, गजपति यादव, अभय यादव, रितेश यादव, दिनेश यादव, संजय यादव, तिलक यादव, जितेंद्र यदु, मिनेंद्र यादव, मोहन यादव, आजूराम यादव, हरिकीर्तन यादव, रोहित यादव, गिरीश यादव, हिरेंद्र यदु, धरम यदु, गेमू यादव, दागेश यादव, ओमप्रकाश यादव, शेषनारायण यादव, मुकुट यादव, नूतन यादव, चंदन यादव, समीर यादव, हेमलाल यादव, रामकुमार यादव, देवेंद्र यादव, प्रेमकिशन यादव, धनीराम यादव, प्रिंस यादव, शिवम यादव, दसरू यादव, परमेश्वर यदु, दीनू यादव सहित बड़ी संख्या में युवा यादव साथी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here