Home चर्चा में संपत्ति के लालच में कलयुगी बेटे ने पिता समेत 4 परिजनों की...

संपत्ति के लालच में कलयुगी बेटे ने पिता समेत 4 परिजनों की हत्या ; 15 साल पुरानी जेल यात्रा के बाद फिर खूनी खेल:

11
0

निलेश सिंह/जांजगीर-चांपा:छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवंतरा में रातोंरात खूनी खेल हो गया। नए मकान निर्माण स्थल पर सो रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई।

पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया-
मुख्य आरोपी मृतक का ही बेटा सोना साय कश्यप है, जिसने अपने पुत्र गोलू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

सुबह का भयानक दृश्य-
खाट पर 4 शवसुबह काम पर पहुंचे मिस्त्रियों ने खाट पर खून से लथपथ चार शव देखे तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मजदूरों ने ग्राम सरपंच राजाराम कश्यप को सूचना दी। सरपंच की सूचना पर शिवरीनारायण पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साइट को सील कर साक्ष्य जुटाए।

पैतृक संपत्ति की रंजिश बनी हत्या का कारण-
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सोना साय कश्यप ने पिता मेदनी प्रसाद समेत चार परिजनों पर सोते समय धारदार हथियार से कई प्रहार किए।

कारण-
पैतृक संपत्ति पर लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक विवाद। जेल से रिहा होने के बाद भी झगड़ा शांत न हुआ।

आरोपी का काला इतिहास-
भाई हत्या का दोषी सोना साय का आपराधिक पिछला रिकॉर्ड चौंकाने वाला है। उसने पहले अपने बड़े भाई की हत्या की थी, जिसमें 15 साल की कठोर सजा काटी। लगभग दो साल पहले जेल से बाहर आया, लेकिन पुरानी रंजिश फिर भड़क उठी।पुलिस कार्रवाई: आरोपी हिरासत में, जांच तेजएएसपी उमेश कश्यप ने कहा, “धारदार हथियार से सोते हुए हमला किया गया। सोना साय और गोलू को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ चल रही है। सभी वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।” गांव में दहशत फैली हुई है, पुलिस ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here