Home चर्चा में कोसलनार-1 में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़, 186 परिवारों को मिल रहा स्वच्छ पानी

कोसलनार-1 में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़, 186 परिवारों को मिल रहा स्वच्छ पानी

12
0

पुकार बाफना/बीजापुर, 18 मई 2026

भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसलनार-1 में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग लगातार कार्य कर रहा है। कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बीजापुर श्री एस.आर. नेताम ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम के कुल 10 पारा में निवासरत 186 परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 25 हैंडपंप एवं 9 सोलर ड्यूल पंप संचालित किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा इन सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण भी किया गया है।

उन्होंने बताया कि सरपंच पारा में रहने वाले 11 परिवारों के लिए विशेष रूप से एक हैंडपंप एवं एक सोलर ड्यूल पंप के माध्यम से पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। विभाग ग्रामीणों को हैंडपंप एवं सोलर ड्यूल पंप से प्राप्त स्वच्छ पानी के उपयोग के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है।

कार्यपालन अभियंता ने कहा कि जल की गुणवत्ता की जांच विभाग द्वारा समय-समय पर की जाती है, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ ग्रामीणों में अब भी झिरिया अथवा नदी का पानी पीने की परंपरा है। ऐसे लोगों को जागरूक करते हुए हैंडपंप एवं सोलर ड्यूल पंप के पानी का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराते हुए जलजनित बीमारियों की रोकथाम करना ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here