Home चर्चा में मिर्गी से परेशान युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मिर्गी से परेशान युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

8
0

 बतौली संवाददाता – वीरेंद्र तिवारी

सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कदनाई कदमपारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान सरिता माझावार (पिता धनेश्वर माझावार) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरिता लंबे समय से मिर्गी (एपिलेप्सी) जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। परिजनों का कहना है कि लगातार बीमारी के दौरे और शारीरिक-मानसिक परेशानी के कारण वह काफी समय से तनाव और मानसिक अवसाद जैसी स्थिति से जूझ रही थी।

घटना के दिन, उसने घर के पास स्थित पेड़ पर अपनी साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना बतौली थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी में इसे बीमारी से उत्पन्न मानसिक तनाव से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here