Home चर्चा में 61वें जन्मदिन पर प्रधान पाठक ने दी अनोखी दावत, बच्चों ने सजाया...

61वें जन्मदिन पर प्रधान पाठक ने दी अनोखी दावत, बच्चों ने सजाया स्कूल

7
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग/  शासकीय प्राथमिक स्कूल समोदा के प्रधानाध्यापक कैलाश कुमार ध्रुव ने अपना 61वां जन्मदिन बेहद खास और अनूठे अंदाज में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के बच्चों के लिए विशेष न्योता भोज का आयोजन किया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
प्रधानाध्यापक के जन्मदिन की खुशी में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने मिलकर पूरे कक्षा कक्ष को रंग-बिरंगे गुब्बारों और ताजे फूलों से बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया। बच्चों के इस स्नेह और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
न्योता भोज के दौरान बच्चों के लिए विशेष और स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रबंध किया गया था। इस भोज में बच्चों को पारंपरिक और मनपसंद भोजन के रूप में खीर, पूड़ी और बड़ा परोसा गया। सभी बच्चों ने बड़े चाव और आनंद के साथ इस प्रीतिभोज का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर शिक्षक गण मन्नू साहू,सीमा भांडेकर,तनुजा साहू,मृणाल पांडे एवं रसोइया गण शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here