शब्बीर कुरैशी/दल्लीराजहरा।
न्यूज़ 36गढ़ में खबर प्रकाशित होने के कुछ ही घंटों बाद इसका बड़ा असर देखने को मिला। राजहरा माइंस स्थित D.A.V. Ispat Senior Secondary Public School के मुख्य गेट से बंधे हाई वोल्टेज लाइन के अर्थिंग तार को बीएसपी नगर प्रशासन ने तत्काल हटवा दिया। खबर सामने आते ही बीएसपी विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया।
1. मौत का फंदा बना था स्कूल गेट
कुछ घंटे पहले न्यूज़ 36गढ़ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी कि स्कूल के मुख्य गेट से हाई वोल्टेज लाइन का अर्थिंग तार बांधा गया है। बारिश के मौसम में यह गेट करंट की चपेट में आ सकता था, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।
इस स्कूल में 1000 से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं। सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मामले को लेकर पालकों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी थी।
2. न्यूज़ 36गढ़ की खबर के बाद जागा बीएसपी प्रशासन
खबर प्रकाशित होने और तेजी से प्रसारित होने के बाद बीएसपी प्रबंधन और नगर प्रशासन सक्रिय हुआ। शुक्रवार को बीएसपी विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अर्थिंग तार को गेट से हटाकर नियमानुसार सुरक्षित तरीके से जमीन में शिफ्ट किया गया।
अब स्कूल गेट के आसपास कोई हाई वोल्टेज तार दिखाई नहीं दे रहा है। मौके की तस्वीरों में भी स्थिति साफ नजर आ रही है।
3. पालकों ने जताया आभार
तार हटाए जाने के बाद स्कूल के पालकों और शिक्षकों ने राहत की सांस ली। एक पालक ने कहा—
“न्यूज़ 36गढ़ का धन्यवाद, जिसने बच्चों की सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मुद्दे को उठाया। अब बच्चे सुरक्षित माहौल में स्कूल आ-जा सकेंगे।”
4. समय पर कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
बारिश के मौसम में हाई वोल्टेज लाइन से जुड़ी यह लापरवाही कभी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती थी। समय रहते कार्रवाई होने से संभावित हादसा टल गया। बीएसपी प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत महसूस की है।







