Apple ने अपने नए iPhone 18 Series के साथ टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने पहली बार फोल्डेबल iPhone Duo पेश किया है। वहीं iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी लॉन्च किए हैं। नए iPhones में डिजाइन से लेकर कैमरा, परफॉर्मेंस, AI और बैटरी तक कई बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खास फीचर्स।
एपल ने अपने पहले फोल्डेबल आईफोन को iPhone Duo नाम से पेश कर दिया है। इसका डिजाइन किताब की तरह खुलने वाला है। फोल्ड होने पर यह फोन पासपोर्ट जैसा दिखाई देता है। Apple के मुताबिक, यह कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone है और इसमें अब तक का सबसे बड़ा iPhone डिस्प्ले दिया गया है।
iPhone Duo में बाहर की तरफ 5.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जबकि फोन खोलने पर अंदर 7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। दोनों डिस्प्ले ProMotion और Always-On फीचर के साथ आते हैं। कंपनी के मुताबिक, इनर डिस्प्ले पर नैनो-टेक्सचर फिनिश दी गई है, जो ग्लेयर और रिफ्लेक्शन को कम करती है।
फोन को प्रीमियम बनाने के लिए इसमें ग्रेड-5 टाइटेनियम का इस्तेमाल किया गया है। इसे स्टार व्हाइट और नाइट स्काई कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन में A20 Pro चिप और कस्टम vapor chamber आधारित थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है।
iPhone Duo में Apple Pencil सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इस साल के अंत में USB-C वाले Apple Pencil के जरिए दोनों डिस्प्ले पर नोट्स लेने, स्केच बनाने और डॉक्यूमेंट मार्क करने की सुविधा मिलेगी।
Apple ने iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी लॉन्च किए हैं। दोनों मॉडल्स में A20 Pro चिपसेट और नई Vapor Chamber कूलिंग तकनीक दी गई है। Apple का कहना है कि ये मॉडल अब तक के सबसे एडवांस्ड iPhone Pro कैमरा सिस्टम के साथ आते हैं।







