सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
लखनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल लखनपुर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लखनपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री शुभम जायसवाल , संभाग प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय प्रभारी श्री गौरव शर्मा का आगमन हुआ। इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री सोलू सिंह , भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश बारी , भाजयुमो जिला महामंत्री श्री अविनाश मंडल , जिला उपाध्यक्ष श्री अंशुमल गर्ग , प्रदेश सदस्य सुश्री प्रिया सिंह , भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल , भाजपा मंडल महामंत्री श्री महेश्वर राजवाड़े , भाजयुमो मंडल महामंत्री श्री अनिल राजवाड़े एवं श्री राजन गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा मनीष राजवाड़े, विकास सिंह, महेन बघेल, अम्बिकेश, अम्बिकेश्वर राजवाड़े, गोलू साहू, शुभम राजवाड़े, भागीरथी यादव, सूरज दास, लक्ष्मण साहू, आकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे सेवा कार्यों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल लखनपुर के कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।







