संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर, बिलासपुर (छ.ग.) | रतनपुर थाना परिसर में आज दिनांक 26/10/2026, रविवार को ई-मालखाना का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।
छत्तीसगढ़ के DGP एवं बिलासपुर रेंज के पूर्व IG श्री अरुण देव गौतम द्वारा किया गया। इस अवसर पर थाना परिसर को नीले-सफेद गुब्बारों से सजाया गया था,
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस की नई पहल के तहत प्रदेश के 125 IPS/SPS अफसरों ने एक-एक थाना गोद लिया है, इसी अभियान के तहत DGP अरुण देव गौतम ने खुद बिलासपुर जिले के ऐतिहासिक रतनपुर थाने को गोद लिया है। अधिकारियों का फोकस थानों की व्यवस्थाओं, लंबित मामलों और जनसुनवाई में सुधार पर रहेगा।

ई-मालखाना के शुरू होने से थाने में जब्त माल-सामान की डिजिटल एंट्री, सुरक्षा और सुव्यवस्थित रखरखाव में आसानी होगी।
इस अवसर पर IG बिलासपुर रेंज, SP बिलासपुर, SDOP कोटा, थाना प्रभारी नीलेश कुमार पांडे सहित रतनपुर पुलिस स्टाफ के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस स्टाफ में हर्ष का माहौल रहा और IG साहब द्वारा रतनपुर स्टाफ को बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया गया।







