Home चर्चा में राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव का मुंगेली दौरा कल, जिला...

राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव का मुंगेली दौरा कल, जिला की लेंगे समीक्षा बैठक

7
0

मुंगेली न्यूज़ 36गढ़

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छ.ग. के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव जी की अध्यक्षता में दिनांक 19.07.2025 दिन (शनिवार) को अपरान्ह 02.00 बजे वार्षिक समीक्षा बैठक कलेक्टोरेट स्थित आगर संगोष्ठी कक्ष (क्रमांक 247) में आयोजित है। जिसमें जिले में स्काउटिंग-गाइडिंग के प्रचार-प्रसार, पंजीयन नवीनीकरण की स्थिति वित्तीय वर्ष के आय-व्यय की समीक्षा व नवीन दलों के संदर्भ में चर्चा हेतु जिला संघ पदाधिकारियों की एक वार्षिक समीक्षा की जाएगी।
उक्त बैठक में जिला मुख्य आयुक्त, जिला आयुक्त, समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला संघ के समस्त पदाधिकारीगण, समस्त शासकीय/अशासकीय स्कूलों के प्राचार्य तथा समस्त स्काउटर जिला मुंगेली उपस्थित रहेंगे।
उक्त बैठक हेतु जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली द्वारा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी
वि.खं. सचिव स्काउट्स/गाइड्स सहित समस्त स्काउटर गाइडर स्वयं की व समस्त प्राचार्य की उपस्थिति सुनिश्चित करने आदेश जारी किया गया है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज कश्यप ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here