रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
कोटा विधानसभा के वनाँचल मे बसे ग्राम पंचायत मँझगंवा के आश्रित ग्राम सरार टिकरा मे जवस नदी किनारे बसे 61 परिवार विगत वर्ष को हुए अति वृस्टि से आंशिक रूप से प्रभावित हुए थे जिन्हे राजस्व विभाग द्वार आरबीसी 6/4 के तहत आर्थिक सहयोग मिलना था किन्तु लगभग एक साल बीत जाने के बाद भी इनको मदद नहीं मिल पाई है
प्रभावित ग्रामीणों ने अपनी समस्या पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला को बताई शुक्ला ने ग्रामीणों के साथ बेलगहना तहसीलदार से मुलाक़ात कर वस्तुस्थिति पता लगाई तहसीलदार द्वारा बताया गया की प्रभावित परिवारों का प्रकरण बना कर sdm कोटा के पास भेजा जा रहा है जिससे जल्द ही राशि मिल सकेगा

यही समस्या करही कच्छार और रतखंडी के ग्रामीणों की भी है जो आज तक मुआवजा के लिए भटक रहे है अब देखना ये है की कांग्रेस नेताओ के प्रयास से शाशन मुआवजा देती है या फिर वही पुराना कागजी घोड़ा दौड़ाने का बहाना कर एक दूसरे पर टालते रहेंगे

जो काम एक दो महीने मे होना चाहिए वो साल भर बीत जाने के बाद भी नहीं हो रहा है तो ऐसे मे भाजपा की सरकार को सुशाशन की सरकार कहना बेमानी हैं और अगर ग्रामीणों को राशि का भुगतान आगामी 21 मई को जिला स्तरीय शिविर मिठू नवागांव मे नहीं होगा तो शिविर मे ही अधिकारीयों का घेराव किया जायेगा
संदीप शुक्ला पूर्व जनपद अध्यक्ष कोटा
प्रभावित ग्रामीणों का प्रकरण बना कर कोटा भेजा गया है राशि आबंटन होते ही वितरण किया जायेगा
रोशन साहू तहसीलदार बेलगहना
हम लोग को शाशन के तरफ से 3000/= रुपये मुआवजा देने की जानकारी मिली है उससे ज्यादा आने जाने मे खर्चा हो गया है समय मे मुआवजा मिलता तो खर्चा कम हो जाता
विजय भानु प्रभावित ग्रामीण मंजगंवा








