Shalby Hospital के विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे मरीजों की जांच, पूर्व पंजीयन अनिवार्य
संवाददाता विनीत पिल्लई
रायपुर। हड्डी एवं जोड़ संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की खबर है। डौंडी, जिला बालोद के प्रतिष्ठित लोढ़ा परिवार एवं पुखराज लोढ़ा चैरिटेबल ट्रस्ट, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 9 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय निःशुल्क ऑर्थोपेडिक परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में Shalby Multispecialty Hospitals के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे। घुटना प्रत्यारोपण के क्षेत्र में प्रसिद्ध पद्मश्री डॉ. विक्रम शाह, डायरेक्टर-जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, Shalby Hospitals तथा प्रसिद्ध जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. परेश गमारा मरीजों की जांच कर उन्हें व्यक्तिगत चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
शिविर की प्रमुख जानकारी
शिविर का आयोजन 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। शिविर का स्थान जीवन अमोल हॉस्पिटल, साईं हॉस्पिटल के समीप, सदर बाजार, टिकरापारा, रायपुर निर्धारित किया गया है। मरीजों के लिए विशेषज्ञ परामर्श पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। हालांकि, सीमित स्लॉट के कारण पूर्व पंजीयन अनिवार्य किया गया है।
इन रोगों से पीड़ित मरीज ले सकेंगे परामर्श
शिविर में घुटनों में लगातार दर्द, चलने-फिरने एवं उठने-बैठने में परेशानी, सीढ़ियां चढ़ते समय दर्द, जोड़ों में जकड़न एवं सूजन, कूल्हे का दर्द, कमर दर्द, साइटिका तथा गर्दन दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में लोढ़ा परिवार की पहल
पुखराज लोढ़ा परिवार मूलतः डौंडी, जिला बालोद का निवासी है। परिवार ने अपनी कर्मठता, व्यवसायिक निपुणता और समाजसेवा के माध्यम से डौंडी से लेकर रायपुर तक अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। परिवार द्वारा समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न जनसेवी कार्य किए जाते रहे हैं।

इसी कड़ी में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से परिवार का उद्देश्य डौंडी, बालोद, दल्ली-राजहरा सहित आसपास के क्षेत्रों के अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श उपलब्ध कराना है।
पंजीयन के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
शिविर में सीमित स्लॉट उपलब्ध होने के कारण इच्छुक मरीजों को पूर्व पंजीयन कराना होगा।
मोबाइल नंबर: 7069001001, 9624055514
प्रबंधक
पुखराज लोढ़ा चैरिटेबल ट्रस्ट, रायपुर
निवेदक: कमला बाई पुखराज लोढ़ा परिवार, डौंडी नगर, जिला बालोद







